UP Board Admit Card 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से UP Board Admit Card 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज होता है, इसलिए छात्रों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए रोल नंबर हुए जारी
यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए रोल नंबर जारी कर दिए हैं। ये रोल नंबर स्कूल लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। यानी छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक अपलोड करने के लिए भी पोर्टल खोल दिया है, ताकि समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें।
कब से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं 2026
यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार,
- कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
- पहली परीक्षा हिंदी विषय का है।
- अंतिम परीक्षा 12 मार्च 2026 (कृषि विषय) है।
- कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
- पहली परीक्षा हिंदी विषय का है।
- अंतिम परीक्षा 12 मार्च 2026 (कंप्यूटर विषय) है।
- बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट या दो शिफ्ट में आयोजित की जा सकती हैं, जिसकी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।
एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी
UP Board Admit Card 2026 के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, विषयवार परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश दिए होते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड मिलते ही सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
UP Board 10th 12th Admit Card 2026 : ऐसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र, अभिभावक और शिक्षक नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे –
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Board 10th 12th Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने स्कूल से संपर्क में रहें और किसी भी अपडेट को नजरअंदाज न करें। साथ ही परीक्षा से पहले सिलेबस और प्रैक्टिकल की तैयारी पूरी कर लें, ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो।
UP Board Admit Card 2026 से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।